10 जून 2014 - 18:49
बोको हराम नें अन्य 20 महिलाओं को किडनैप किया।

नाईजीरिया के आतंकवादी संगठन बोको हराम नें एक बार फिर 20 महिलाओं का अपहरण कर के अनजान स्थान पर भेज दिया है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें फ़्राँसीसी न्यूज़ एजेंसी के हवाले से ख़बर दी है कि नाईजीरिया के आतंकवादी संगठन बोको हराम नें एक बार फिर 20 महिलाओं का अपहरण कर के अनजान स्थान पर भेज दिया है। इससे पहले इस आतंकवादी संगठन नें 200 लड़कियों को किडनैप कर लिया था। ख़बरों के अनुसार नाईजीरिया की राजधानी बोरनो में गारकीनी फ्यूलानी के इलाक़े में गाड़ियों पर सवार बोको हराम के आतंकवादियों नें 20 महिलाओं को किडनैप कर लिया जबकि सिक्योरिटी एजेंसियों नें घटना से सम्बंधित कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है जब कि सूत्रों के अनुसार देश में इमरजेंसी लगे होने के बाद भी बोको हराम के आतंकी आज़ादी के साथ देश के विभिन्न इलाक़ों में हमले कर रहे हैं। स्पष्ट रहे कि बोको हराम नें 14 अप्रैल को भी 200 महिलाओं को किडनैप कर लिया था। बोको हराम नें नाईजीरिया में 2009 से अपनी आतंकी कार्यवाहियों का आतंक फैला रखा है जिसमें अब तक हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है। बोको हराम का सम्बंध सलफ़ी वहाबी आतंकवादी संगठन अलक़ायदा से है।

टैग्स